रविवार, 13 अक्टूबर 2019

जीवद्रव्य/protoplasm

जीवद्रव्य  (Protoplasm) :

  • जीवद्रव्य  (Protoplasm) का नाम करण पुरकिंजे के द्वारा सन 1839 ई. में किया गया।
  • यह एक तरल गाढ़ा रंगहीन,पारभासी , लसलसा,वजनयुक्त पदार्थ है। जीव की सारी जैविक क्रियाऍ इसी के द्वारा होती है । इसलिए जीवद्रव्य को जीवन का भौतिक आधार कहते हैं ।
  • जीवद्रव्य को दो भागों में बांटा गया है ।                    ( 1) कोशिका  द्रव्य    (2) केंद्रक द्रव्य 
  • कोशिका द्रव्य:- यह कोशिका में केंद्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य रहता है ।
  • केंद्रक द्रव्य:- यह कोशिका में केंद्रक के अन्दर रहता है ।
  • जीवद्रव्य का 99 % भाग निम्न चार तत्वों से मिलकर बना  होता है ।                                                     1 आँक्सीजन (76%) , 2  कार्बन  (10.5%)           3  हाइड्रोजन  (10%)  4  नाइट्रोजन  (2.5%)
  • जीवद्रव्य का लगभग 80% भाग जल होता है ।
  • जीवद्रव्य अकार्बनिक एवं कार्बनिक यौगिकों का अनुपात 81:19 का होता है ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें